Connect with us

गाजीपुर

उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र और अलाव व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी जखनियां रविश गुप्ता ने मंगलवार की शाम नगर में स्थित धान क्रय केंद्र और नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलने की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ियां तो गिराई गई थीं, लेकिन उन्हें जलाया नहीं गया था। उपजिलाधिकारी ने तुरंत अलाव जलाने के निर्देश दिए और जिम्मेदार कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जहां भी लकड़ियां गिराई गई हैं, वहां अलाव लगातार जलते रहने चाहिए ताकि सर्दी से राहत मिल सके।

धान क्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने विपणन अधिकारी अतुल तिवारी को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में धान खुले में न रखा जाए। उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए धान को प्लास्टिक शीट से ढककर सुरक्षित रखा जाए, ताकि नुकसान न हो। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page