Connect with us

गोरखपुर

आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही के होनहारों ने बिखेरा जलवा

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार की शाम को घोषित होते ही आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल शानदार अंक प्राप्त किए, बल्कि अपने परिवार और विद्यालय का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया।

इंटरमीडिएट में सचिन यादव 79 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विकास 75 प्रतिशत, मोनी 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में निधि मौर्या ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान विश्वकर्मा ने 90 प्रतिशत, साहिल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

Loading...

छात्र-छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रताप राय एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page