गोरखपुर
मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
खजनी (गोरखपुर) | खजनी बाजार में स्थित क्षेत्र में शिक्षा एवं संस्कार के लिए प्रसिद्ध विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी भैया बहनों का विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय में अनुष्का ने 91.83, आयुष ने 89.17, सूर्यांश ने 87.17, पीयूषधर ने 86.50, दीप्ति ने 83.67, आकांक्षा ने 85.33, दिव्यांशु ने 82.33, साक्षी ने 81.67, रिशु ने 81.33, अक्षरा ने 81.16, शिवांगी ने 80.83, वंदना ने 80.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा अनेक भैया बहनों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावक तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में आदरणीय संभाग निरीक्षक मणिन्द्र नाथ झा, विद्यालय समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर त्रिपाठी, प्रबंधक इंजीनियर गोरख प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजराज मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया तथा अंग वस्त्र देकर सम्मान किया, भैया बहनों को बधाई देते हुए आचार्य एवं आचार्या के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य सदानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।
