Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ पुलिस की शूटर बेटियों का कमाल, गोल्ड-सिल्वर मेडल जीत बढ़ाया मान

Published

on

Loading...
Loading...

नोएडा में आयोजित 26वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में आजमगढ़ की पुलिसकर्मियों ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया।

महिला वर्ग में आरक्षी शिरीना बानों ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, जबकि आरक्षी चमन खातून ने दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल हासिल किया।

Loading...

पुरुष वर्ग में एसपी सिटी कार्यालय में कार्यरत स्टेनो संजीव पांडेय ने बेहतरीन निशानेबाजी के दम पर दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर तीनों विजेताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा ₹5-5 हजार रूपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page