Connect with us

Uncategorized

आंधी-पानी से छावनी क्षेत्र में भारी नुकसान, कई पेड़ गिरे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश का असर छावनी क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिला। अलग-अलग स्थानों पर करीब आधा दर्जन पेड़ गिर गए, जिससे कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

छावनी स्थित लाल चर्च के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा एक टेंपो ट्रेवलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चर्च की दीवार को भी नुकसान पहुंचा। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

वहीं मिंट हाउस स्टेशन मार्ग पर भी एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे रास्ते पर आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद छावनी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटवाकर मार्ग को दोबारा चालू कराया।

Advertisement

इसके अलावा 39 जीटीसी के गेट नंबर-6 के पास भी पेड़ गिरने की सूचना मिली। तेज आंधी और बारिश के कारण छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में लोगों को देर रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने रात में ही राहत और सफाई अभियान शुरू कर दिया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page