Connect with us

गाजीपुर

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां क्षेत्र में देर रात हुए हादसे, एक मृतक की हुई पहचान

तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान लापरवाही बनी हादसे की वजह

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान हुई लापरवाही को हादसों का संभावित कारण बताया है।

दौदही के पास बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

पहला हादसा कोतवाली क्षेत्र के दौदही गांव के समीप हुआ। पचोखर गांव निवासी उत्तम उर्फ गोलू गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र मनोज उर्फ मुन्ना गुप्ता देर रात साइकिल से जमानियां की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चार भाइयों में तीसरे नंबर का उत्तम घर पर रहकर परिवार की मदद करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बरेसर के पास बाइक भिड़ंत में युवक की मौत

दूसरा हादसा क्षेत्र के बरेसर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, दो बाइक सवारों के बीच आगे निकलने की होड़ के दौरान आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस कर रही हादसों की जांच

चौकी प्रभारी बृजेश्वर यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page