Connect with us

गाजीपुर

अभईपुर और बाभपुरा में उपभोक्ताओं ने उठाया ओटीएस कैंप का लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

“पहले आओ, ज्यादा लाभ पाओ” के तहत दी जा रही छूट

जमानियां (गाजीपुर)।  जनपद के जमानियां विद्युत उपखंड में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत ग्राम अभईपुर में 28 दिसंबर 2024 को कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बिजली उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योजना का लाभ उठाया।

सुबह 10 बजे संतोषी माता मंदिर के पास शुरू हुए कैंप में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कुल 25 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देते हुए 2.80 लाख रुपये की वसूली की। इसके अलावा, 13 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल में दी जा रही छूट की जानकारी प्राप्त की।


अभईपुर गांव में अभियान के दौरान गलियों में लगे नंगे तारों और कुंडी कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की गई। 6 उपभोक्ताओं के अवैध तार हटाए गए। वहीं, 4 उपभोक्ताओं ने नया मीटर लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने विभाग से गांव में फैले नंगे तारों को हटाकर केबल लगाने की अपील की।

Advertisement

तीन चरणों में चल रहा अभियान
नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह ओटीएस अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

पहला चरण: 31 दिसंबर 2024 तक।

दूसरा चरण: 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025।

तीसरा चरण: 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025।

Advertisement

इस अभियान के तहत “पहले आओ, ज्यादा लाभ पाओ” की नीति पर विशेष छूट दी जा रही है।

अभईपुर और बाभपुरा के उपभोक्ताओं ने कैंप का भरपूर लाभ उठाया। इस मौके पर नोडल अधिकारी संदीप कुमार, कैशियर अखिलेश कुमार सिंह, एसएसओ अनित कुमार कुशवाहा, अरुण कुमार और लाइनमैन रामअवतार व संजीव कुमार सिंह (रामलाल) के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अभईपुर कैंप के दौरान उपभोक्ताओं ने न सिर्फ अपने बिल का समाधान किया, बल्कि विभाग द्वारा दी जा रही छूट और सेवाओं की प्रशंसा भी की। ग्रामीणों ने इस अभियान को सकारात्मक कदम बताया और विभाग से लगातार ऐसे कैंप आयोजित करने की मांग की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page