Connect with us

मनोरंजन

अनंत-राधिका की शादी छोड़ लंदन में धार्मिक उल्लास में डूबे विराट-अनुष्का

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – शशिकांत सिंह

भारत समेत पूरे देश में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इनके ग्रैंड वेडिंग और रिसेप्शन में दुनियाभर के मशहूर हस्तियां शामिल हुई। स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के लगभग सभी लोग अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस से मुंबई सिर्फ अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने के लिए आई थीं। जहां दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

वहीं, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ‘अनुष्का शर्मा’ और क्रिकेट जगत के बादशाह ‘विराट कोहली’ लंदन में अपनी लाइफ को एन्जॉय करते नजर आए। अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जो कि कृष्णा दास की है। कृष्णा दास ‘योग के रॉक स्टार’ के नाम से खासा चर्चित हैं। एक्ट्रेस ने उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनके म्यूजिक के लिए अपना प्यार जताया है। एक रॉयल वेडिंग छोड़ कीर्तन को एन्जॉय करते देखने पर फैंस ने अनुष्का और विराट की खूब तारीफ की है।

विराट और अनुष्का कुछ दिन पहले लंदन के इस्कॉन मंदिर गए थे। यहां भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए कीर्तन में शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले कई दिनों से कपल के लंदन में शिफ्ट होने की चर्चा तेज है। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों के धार्मिक लगाव की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page