Connect with us

वाराणसी

अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से जल निगम को हुआ भारी नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता बाजार में शनिवार की सुबह जल निगम की रखी पाईप में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे सभी पाईप जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्राम प्रधान दिनेश पटेल ने बताया कि, ‘जल जीवन मिशन’ के तहत गांव में पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनाई जानी है। जिसकी बोरिंग हो रही थी। हर घर तक पानी की सप्लाई के लिए प्लास्टिक की पाईप रखी गई थी। पता नहीं कैसे पाईप में आग लग गई ? घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को आगजनी की इस घटना से अवगत कराया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पाईप से निकल रहे धुएं के गुब्बार से आसपास अंधेरा छा गया था।

इस कार्य का ठेका ‘मां शारदा कंस्ट्रक्शन’ ने लिया था। इस कार्य में लगे संदीप उपाध्याय, अनूप सिंह और मुन्ना राजभर ने बताया कि, 25 किलोमीटर दूरी की पाइप एक साथ मैदान में गिराया गया था जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए थी। आग लगने की वजह से 35 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page