Connect with us

वाराणसी

अजय राय ने पत्रकार और एडिटर को भेजा मानहानि का नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक निजी न्यूज़ चैनल की वरिष्ठ एंकर और चैनल के एडिटर को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके अधिवक्ता अनुज यादव के माध्यम से प्रेषित किया गया है, जिसमें 5 मई 2025 को चैनल के कार्यक्रम में प्रसारित एक रिपोर्ट को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई है।

अजय राय का आरोप है कि उक्त कार्यक्रम में चैनल की वरिष्ठ एंकर ने 4 मई को राफेल सौदे पर दिए गए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और “घर का भेदी लंका ढाए”, “गद्दार”, “मूर्ख”, “बेवकूफ” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें देश की जनता के समक्ष जानबूझकर अपमानित किया गया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बयान में न तो किसी प्रकार की सैन्य विरोधी बात थी और न ही सेना का मनोबल गिराने जैसी कोई मंशा। उनका दावा है कि पत्रकारिता की मर्यादा को लांघते हुए चैनल ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया है।

मानहानि नोटिस में कहा गया है कि अजय राय पांच बार विधायक रह चुके हैं, पूर्व में राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं, और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाली है।

Advertisement

नोटिस में मांग की गई है कि न्यूज चैनल इस टिप्पणी का खंडन सार्वजनिक रूप से प्रसारित करे, अन्यथा अजय राय की ओर से चैनल और संबंधित पत्रकारों के खिलाफ 5 करोड़ की मानहानि का दावा किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page