गाजीपुर
पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, दुल्लहपुर पुलिस ने की कार्रवाई
चौहान मार्केट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी आकाश कुमार
बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में चल रहा था फरार, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक मो. इस्लाम अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौहान मार्केट दुल्लहपुर के पास थाना दुल्लहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 239/25 में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी मेहदीपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में की है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. इस्लाम एवं थाना दुल्लहपुर पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
