Connect with us

वाराणसी

करंट से तीन मौतों ने ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों पर उठाए सवाल

Published

on

Loading...
Loading...


पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
वाराणसी। शहर में करंट की चपेट में आने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर करंट लगने से 50 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल की मौत हो गई थी। अजय राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
वहीं, सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में बारावफात पर्व की सजावट के दौरान करंट लगने से 17 वर्षीय अनस की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता सलीमउद्दीन उर्फ पप्पू (45) भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी जान चली गई। अजय राय ने दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
अजय राय ने कहा कि एक ओर सरकार वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े दावे करती है, वहीं खुले और जर्जर बिजली तार लोगों की जान ले रहे हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार से सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद बिजली व्यवस्था की बदहाली गंभीर चिंता का विषय है।
कांग्रेस ने दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा मृतक परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही शहर की जर्जर विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच कर खतरनाक तारों, पोलों और खुले कनेक्शनों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंस राय, रोहित दुबे, विश्वनाथ कुँवर और मनोज यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। :::

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page