वाराणसी
विश्वकर्मा सभा के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा का भव्य अभिनंदन
वाराणसी। बीएलडब्ल्यू कर्मचारी क्लब में श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा का भव्य अभिनंदन किया गया। मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा ललित कला बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभा को नई दिशा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
अभिनंदन समारोह में नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्य संरक्षक हंसराज विश्वकर्मा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें सदैव मिलता रहा है। उनके मार्गदर्शन में सभा के सभी पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री से मिलकर विकास कार्यों की बाधाएं दूर कराने का प्रयास
सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि जल्द ही मुख्य संरक्षक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभा के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, संगठन की मजबूती और संस्था के विकास के लिए नए प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी श्री विश्वकर्मा सभा
मुख्य संरक्षक एवं राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा सभा नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाजहित से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।
समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
समारोह में मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, युगल किशोर विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद पूनम विश्वकर्मा, बिज्जू विश्वकर्मा, वेंकटेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
