Connect with us

गोरखपुर

त्योहारों में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: प्रशासन

Published

on

Loading...
Loading...

गोला थाने में पीस कमेटी की बैठक, 150 पूजा पंडालों की सूची तैयार; सीसीटीवी और ध्वनि मानकों के पालन के निर्देश

गोला बाजार (गोरखपुर), 10 अक्टूबर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को गोला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य और प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों, डीजे संचालकों और मेला कमेटियों के पदाधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश

तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से पंडाल, प्रतिमा और सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी।

डीजे संचालकों को ध्वनि मानकों का पालन करने की हिदायत

Advertisement

अधिकारियों ने डीजे संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिना अनुमति नहीं स्थापित होंगे नए पंडाल

प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए उन्होंने बिना अनुमति नए पूजा पंडाल स्थापित नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक कुल 150 पूजा पंडालों की सूची तैयार की जा चुकी है।

बैठक में पुलिसकर्मी और आयोजक रहे मौजूद

बैठक में अपराध निरीक्षक राजेश कुमार यादव, एसएसआई इंद्रजीत कुशवाहा, एसआई राकेश सिंह, अजीत पटेल, अमित पाठक, आनंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और पूजा समितियों के आयोजक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page