Connect with us

चन्दौली

संजय कुमार सिंह उर्फ ‘योगी’ बने परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के चंदौली जिलाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए संजय कुमार सिंह उर्फ ‘योगी’ को जनपद चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के अनुदेशकों और संगठन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।

संजय कुमार सिंह वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय फुटिया, सैयदराजा, विकास क्षेत्र बरहनी, जनपद चंदौली में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यक्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संजय कुमार सिंह उर्फ ‘योगी’ संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए चंदौली जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनसे संगठन के सदस्यों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और अनुदेशकों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।

नियुक्ति पर अनुदेशकों में हर्ष

संजय कुमार सिंह की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद जिले के अनुदेशकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। संगठन से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चंदौली में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन को नई मजबूती मिलेगी और अनुदेशकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page