Connect with us

गाजीपुर

जमानियां पुलिस ने 86.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने बुधवार को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 बोरी में रखी 8 PM ब्रांड की कुल 480 पाउच शराब बरामद की। इसके साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई।

बहादुरपुर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह हमराहियों के साथ बरेसर नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुन्ना सिंह पुत्र गनेश सिंह, निवासी खरोज, थाना सूर्यपुरा, जनपद रोहतास, बिहार, उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

480 पाउच में 86.4 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 बोरी में 8 PM ब्रांड के 480 पाउच बरामद किए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 86.4 लीटर बताई गई है। इसके अलावा एक स्विफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन संख्या JH01AN2676 भी बरामद किया गया।

Advertisement

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना जमानियां में मु0अ0सं0 287/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और उनके हमराही शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page