Connect with us

गाजीपुर

शहीद रामरक्षा यादव की पुण्यतिथि पर कुश्ती महादंगल

Published

on

Loading...
Loading...

करंडा (गाजीपुर)। शहीद दिवस के अवसर पर शहीद रामरक्षा यादव की पुण्यतिथि पर बुधवार को करंडा क्षेत्र के धर्मरमपुर गांव में भव्य कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। बाबा काशी पहलवान के नेतृत्व में आयोजित दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवान

दोपहर दो बजे शुरू हुए कुश्ती महादंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहलवान पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के शानदार दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पांडेय रहे। उन्होंने शहीद रामरक्षा यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजक बाबा काशी पहलवान ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दंगल के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page