Connect with us

गाजीपुर

30 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कर लौटीं नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं

Published

on

Loading...
Loading...

बाल विकास विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दी गई तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी

गाजीपुर की 15 सुपरवाइजरों ने लिया प्रशिक्षण में हिस्सा

सादात (गाजीपुर)। एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं (सुपरवाइजर) का 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को लखनऊ में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 11 जून से 11 जुलाई तक सरोजिनी नगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 75 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें गाजीपुर जिले की 15 मुख्य सेविकाएं भी शामिल रहीं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Advertisement

विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण लेकर लौटीं सादात ब्लॉक की मुख्य सेविका शिखा कन्नौजिया ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में नवनियुक्त सुपरवाइजरों के लिए यह विशेष प्रशिक्षण अभियान पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पर्यवेक्षकों को तकनीकी और प्रशासनिक रूप से दक्ष बनाना है।

डिजिटल मॉनिटरिंग और नेतृत्व क्षमता की मिली जानकारी

शिखा कन्नौजिया ने बताया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण काफी ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा। इसमें विभागीय कार्यों के साथ नेतृत्व क्षमता, डिजिटल मॉनिटरिंग, योजनाओं के संचालन और पर्यवेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी से भविष्य में क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने में काफी सुविधा होगी और विभागीय योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page