Connect with us

वाराणसी

Varanasi: छितौनी में लगभग लाखों की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट: प्रवीण कुमार सिंह

Loading...

Varanasi। लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में शुक्रवार की रात में चोर देवेन्द्र कुमार शर्मा के मकान में छत के रास्ते से घुसकर एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखा एक सोने की मंगलसूत्र, दो कान की झाली, दो सोने की अंगूठी तथा पांच हज़ार रुपये उठा ले गये। देवेन्द्र कुमार अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सोये हुए थे। बताया जाता है कि दोनों पुत्र अपनी बहन के घर गये हुए थे। जब सुबह देवेन्द्र की नीद खुली तो देखा आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सोने की आभूषण तथा रुपये गायब थे। उन्होनें चोरी होने की सूचना लिखित थाना पर दे दिया है। लोहता क्षेत्र में आए दिन चोरियां हो रही है पुलिस एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page