Connect with us

कोरोना

काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे यूपी केमुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल रविवार को दिन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के सविधि दर्शन-पूजन किये। इसके बाद उन्होंने परियोजना के सभी निर्माणाधीन और अन्य भवनों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के बारे में भी जानकारी ली। प्रवेश द्वार से लेकर यात्री सुविधा केंद्र तक मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाट तक कई भवनों में जाकर उन्होंने निर्माण कार्य और गुणवत्ता को देखा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा बावत की जानकारी भी ली और श्री काशी विश्वनाथ धाम में अधिकारियों संग बैठक की। इसके बाद मुख्‍य सचिव और डीजीपी मंडलीय चिकित्सालय से निरीक्षण कर सर्किट हाउस निकले। इससे पहले उन्होंने शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दर्शन पूजन के पश्चात मुख्य सचिव और डीजीपी को नक्शे के माध्यम से परिसर के रूट प्लान और किस ओर से श्रद्धालु आकर गर्भ गृह के किस प्रवेश द्वार पर जाकर दर्शन करते हैं और किस गेट से बाहर निकलते हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं के आवागमन के सभी रूटों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

Loading...

डीजीपी ने कहा कि पहले के सुरक्षा प्लान में अब बदलाव की आवश्यकता है इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए एक नया रिवाइज प्लान तैयार करने और उसको पालन कराने की आवश्यकता है। इस बैठक में मंडल आयुक्त दीपक अग्रवाल पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा अपर पुलिस कमिश्नर सुभाष चंद दुबे सीआरपीएफ कमांडेंट अनिल कुमार वृक्ष सहित जिले भर के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page