Connect with us

धर्म-कर्म

चेतगंज स्थित सती माता मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार 13 एवं 14 नवंबर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चेतगंज सेल टैक्स ऑफिस स्थित प्राचीन सती माता मंदिर प्रांगण में मंदिर के प्रधान पुजारी महेंद्र प्रसाद निगम ने शुकवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 व 14 नवंबर को वार्षिक श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ होता है जिसकी पूर्णाहुति चेतगंज रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के समाप्ति के पश्चात मंदिर परिसर में श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन होता है। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण प्रसाद प्राप्त कर अपने को कृतार्थ समझते हैं।

Loading...

वहीं उन्होंने बताया कि वाराणसी के नगर निगम प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर पर चार खंड में टैक्स लगाया गया है। जो बहुत ही गलत है नगर निगम प्रशासन अंधा हो चुका है। क्योंकि मंदिर सिर्फ एक खंड में है लेकिन नगर निगम द्वारा जो सर्वे किया गया है उसमें मंदिर पर चार खंड में टैक्स लगाया गया है। जबकि यह मंदिर में गरीब एवं असहाय लोगों के लिए निःशुल्क शादी विवाह करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है तथा मंदिर परिसर द्वारा ही महामंडल नगर में एक धर्मशाला भी बनवाया जा रहा है। जहां गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए निःशुल्क शादी विवाह कराने हेतु उपलब्ध रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page