Connect with us

मऊ

RTC-JTC प्रशिक्षण केंद्र की तैयारियों का उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। आजमगढ़ मंडल के आयुक्त विवेक और पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन, सीडीओ प्रशांत नागर के साथ पुलिस लाइन परिसर में स्थित आरटीसी एवं जेटीसी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों, परिसर की साफ-सफाई, प्रशिक्षण सामग्री, उपकरणों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया और आवश्यक निर्देश भी दिए।

Loading...

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page