Connect with us

अपराध

दो बाइको की आमने-सामने टक्कर भिड़ंत में एक मृत: दो गंभीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को सुबह लगभग पौने नौ बजे दो मोटरसाइकिलो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाकाई पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पतुलखी स्थित शुक्ला ढ़ाबा के पास सुबह दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी इलाकाई पुलिस को भी हुई जिस पर उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल संख्या केए06एचजी4279 सवार दो अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।दो अज्ञात व्यक्तियों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज भिजवाया गया तथा मौके पर ही मृत मोटरसाइकिल संख्या यूपी 63 एएम 8117 सवार लगभग चालीस वर्षीय श्रीनारायण चौबे पुत्र शिवशंकर चौबे निवासी मुंशीपुर थाना लालगंज के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की गई।

Loading...

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page