Connect with us

अपराध

वाराणसी: लोहता पुलिस ने पिसौर पुल से तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना लोहता पुलिस ने तीन शातिर चोरों को शनिवार थाना क्षेत्र के पिसौर पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो अदद मोबाइल फोन एवं एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअस 226/2021 धारा 379 भादवि के वांछित अभियुक्त ललित कुमार सरोज (21 वर्ष) निवासी जौनपुर, अनमोल उर्फ मोनू (20 वर्ष) एवं अगम सिंह उर्फ टप्पू निवासी वाराणसी को थाना लोहता क्षेत्र के पिसौर पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उपरोक्त मुकदमे में चोरी किये गये दो अदद मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

Loading...

उक्त चोरों की गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि, दिनेश कुमार मौर्या (चौकी प्रभारी कोटवां, थाना लोहता), कां. विजय कुमार, कां. रामजी, कां. रजनीश कुमार शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page