Connect with us

वाराणसी

बीएचयू अस्पताल के जनरल सर्जरी की ओटी में लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । बीएचयू अस्पताल के जनरल सर्जरी की ओटी में मंगलवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगते भीतर मौजूद मरीजों और डॉक्टरों के साथ कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बिना देर किए मरीजों को बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए। भीतर लगे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार  पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि भीतर लगे पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से एक पैनल जल गया। इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। ओटी में आग लगने की जानकारी होते ही समूचे अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों में खलबली मच गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page