Connect with us

गाजीपुर

शिक्षक शेषनाथ यादव का सड़क दुर्घटना में निधन

Published

on

Loading...
Loading...

माता तपेश्वरी शिक्षण संस्थान में शोक सभा आयोजित

गाजीपुर। मरदह ब्लॉक रोड स्थित प्रतिष्ठित माता तपेश्वरी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ विज्ञान प्रवक्ता शेषनाथ यादव (52 वर्ष) का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने साढ़ू मनोज यादव के साथ बाइक से बिहार के बक्सर किसी कार्य से जा रहे थे। गहमरी गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शेषनाथ यादव को ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साढ़ू मनोज यादव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इस दुखद समाचार के बाद शेषनाथ यादव के परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रीता यादव, पुत्र अभिषेक यादव, पुत्रियां सुधा यादव व बेबी यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। क्षेत्र के सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।

उनकी याद में माता तपेश्वरी शिक्षण संस्थान में शोक सभा आयोजित की गई, जहां सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के संरक्षक श्री जितेंद्रनाथ पांडे समेत विद्यालय परिवार ने शेषनाथ यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे बीस वर्षों से एक निष्ठावान और समर्पित शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। उनके असमय निधन से विद्यालय परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Advertisement

संस्थान प्रशासन ने शोक स्वरूप विद्यालय को दो दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विजय नारायण मिश्रा, सुग्र सिंह, लवटू राम, अनील राय, जोगेन्द्र शर्मा, कन्हैया यादव समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page