Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : डीएम ने की बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

ऋण प्रवाह बढ़ाने और रूपे कार्ड वितरण के निर्देश

गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी/डीएलआरसी और विशेष जिला सलाहकार उपसमिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिसंबर 2024 तक की प्रगति, ऋण जमानुपात, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

डीएम ने जिले में ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए बैंकों को निर्देशित किया और सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी जनधन खाताधारकों को शीघ्र रूपे कार्ड उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए।

बैठक में जिले में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। अग्रणी जिला प्रबंधक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम, डीडीएम नाबार्ड सुशील कुमार सहित सभी बैंक समन्वयक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page