Connect with us

गाजीपुर

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक का पैर, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जनपद के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने की तैयारी में एक दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे ट्रेन पकड़ने के दौरान यूसुफपुर बाजार निवासी गौतम गिहार (उम्र लगभग 50 वर्ष) का पैर फिसल गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और ट्रामा सेंटर गाजीपुर रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Loading...

गौतम गिहार के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पुत्र हिमांशु गिहार, हेमंत गिहार, विपुल गिहार, सज्जन गिहार और भाई संतोष गिहार, कृपा गिहार गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि गौतम गिहार भाजपा सभासद संजीव गिहार के ममेरा भाई थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page