Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिशन शक्ति 5 : महिला बीट आरक्षियों और एंटी रोमियो ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्ज़ापुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री सोमेन बर्मा के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिला बीट आरक्षी और एंटी रोमियो पुलिस टीम ने क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिरों, शॉपिंग मॉल, स्कूलों/कॉलेजों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों और गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान, शासन द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, आयुष्मान योजना, महिला ई-हाट योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आदि।

साथ ही, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, और ऑपरेशन मुक्ति के तहत की जाने वाली पुलिस कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी गई। छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया गया और यह भी बताया गया कि किसी भी समस्या के मामले में वे अपने अभिभावकों या पुलिस से सहायता ले सकते हैं।

सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, और डिजिटल अपराधों की रोकथाम पर भी जागरूकता बढ़ाई गई। पुलिस द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों – 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना तथा समाज में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page