Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्यामसुंदर केशरी ने की कचहरी में वाई-फाई और प्राचीन कुएं के सुंदरीकरण की घोषणा

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कचहरी परिसर में वकीलों के साथ बैठक कर वहां फ्री वाई-फाई सुविधा की जानकारी दी। इस बैठक में नपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही वकीलों के लिए कचहरी परिसर में फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे उन्हें वादकारियों, ई-कोर्ट, ऑनलाइन कार्य, कानूनी दस्तावेजों, शोध और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं में सहूलत होगी। फ्री वाई-फाई सुविधा का कार्य अंतिम चरण में है, और जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, सचिव रूपनारायण अग्रहरि सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Loading...

इसके अलावा, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बाजीराव कटरा वार्ड के सभासद सत्यनारायण जायसवाल के साथ रतनगंज स्थित काली मंदिर के पास बने प्राचीन कुएं का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने इस कुएं के सुंदरीकरण की मांग की, जिस पर नपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही इसका सुंदरीकरण कार्य शुरू किया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page