Connect with us

मिर्ज़ापुर

स्कूली बच्चों की मांग – मड़िहान में छात्रों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने की उठाई आवाज

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने विद्यालय के सामने सड़क पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठाई है। यह स्कूल ग्राम इंद्रानगर दरवान, ददरा, चुनार संपर्क मार्ग के पास स्थित है, जहां सड़क के दोनों ओर ब्रेकर नहीं हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण विद्यार्थियों को सड़क पार करने में रोजाना खतरे का सामना करना पड़ता है।

छात्र अमर सिंह और राजमणि यादव का कहना है कि यदि सड़क पर ब्रेकर बना दिए जाएं तो दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

Loading...

ग्रामीणों का भी मानना है कि स्कूल के सामने ब्रेकर होना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ दूरी पर एक अंधा मोड़ भी है। ब्रेकर बनने से वाहन धीमे होंगे और विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से विद्यालय पहुंचने में आसानी होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page