Connect with us

वाराणसी

अस्सी घाट पर काशी गौरव सम्मान और सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी की प्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था काशी ओम शांति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अस्सी घाट स्थित ‘सुबह बनारस’ के मंच पर शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं काशी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अदिति चटर्जी ने अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुप्रसिद्ध सितार वादक अमरेंद्र जी, बांसुरी वादक सुधीर गौतम और तबला वादक श्रीकांत जी की अद्भुत जुगलबंदी ने समारोह में संगीत का रंग घोल दिया, जिसे श्रोताओं की भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्षा पी यू शांति, सचिव स्वामीनाथन राजेश, उपाध्यक्ष प्रकाश अरसू और कोषाध्यक्ष सेल्वाकुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवा, चिकित्सा, कानून, कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को ‘काशी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर अशोक राय, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, समाजसेवी राजेश शंकर श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, के वेंकटरमण और धनपति देवी को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा तमिलनाडु से पधारी प्रोफेसर ऑफ मेडिसिन डॉ. पद्मा सुब्रमणियन, म्यूजिक डायरेक्टर सी सत्या, डायरेक्टर बी वी संतोष, मीनाक्षी मधान, रतन साहनी, प्रकाश अरसू, सेल्वाकुमार, राम वर्मा, सुधापर्नी और शिवरामन के वी को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार वैभव कुमार राय, विनोद कुमार, आनंद सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, मुकेश पांडे और शेखर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का कुशल संचालन संयोजक पंकज अग्रवाल ने किया, जबकि स्वागत भाषण संस्था की अध्यक्षा पी यू शांति ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव स्वामीनाथन राजेश ने किया।

इस भव्य आयोजन ने काशी की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा, जिससे स्थानीय जनता और अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page