Connect with us

वाराणसी

छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में 23 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मानव श्रृंखला और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ताओं, एनसीसी, रेंजर्स, छात्राओं, कर्मचारियों और ड्राइवरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। शपथ ग्रहण नोडल सड़क सुरक्षा अधिकारी डॉ. मृदुला व्यास द्वारा कराया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने की।

Loading...

इस अवसर पर प्रो. आभा सक्सेना, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. कुमुद सिंह, डॉ. आकृति मिश्रा, डॉ. श्रृंखला, डॉ. विभा सिंह, डॉ. उषा चौधरी, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. मंजरी श्रीवास्तव, डॉ. दिव्या राय, श्रीमती शोभा प्रजापति सहित कई अन्य प्रवक्ता और छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी ने अपनी सक्रिय सहभागिता से सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page