Connect with us

वाराणसी

देश के महापुरुषों के इतिहास को छिपाया गया- डॉक्टर अशोक कुमार सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

नेताजी की जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा और क्षत्रिय भवन के निर्माण का अम्बरीष सिंह भोला का संकल्प

वाराणसी। मलदहिया स्थित सिंह निकेतन के सभागार में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विश्व क्षत्रिय महासभा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू युवा वाहिनी के अम्बरीष सिंह भोला और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंह मेडिकल सर्जिकल सेंटर के प्रबंधक निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की।

डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वजह से भारत को एक साल पहले आजादी मिल सकती थी, लेकिन कुछ लोगों के स्वार्थ के कारण ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि नेताजी के इतिहास को छिपाया गया है, उसी तरह सरदार वल्लभभाई पटेल, विवेकानंद और अन्य महापुरुषों के इतिहास को भी तोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि विश्व क्षत्रिय महासभा का सपना है कि महाराणा प्रताप की एक प्रतिमा स्थापित की जाए और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्षत्रिय भवन बनाया जाए। अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि समाज के लोगों को इस सपने को पूरा करने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए जमीन खोजने में मदद करेंगे और सरकार से भी सहयोग मांगेंगे। क्षत्रिय भवन के लिए भी वे जमीन की तलाश करेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर विश्व क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन.सिंह,नरेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, चंद्रकांत सिंह और आदित्य सिंह समेत समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page