Connect with us

वाराणसी

यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का अलर्ट, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे के कारण राजधानी लखनऊ में विजिबिलिटी घटकर केवल 10 मीटर तक रह गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।कल देर रात नोएडा में हुई बारिश के कारण ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी करते हुए बताया कि आज सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में बारिश होने की संभावना है, जबकि मेरठ और गाजियाबाद सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोंडा में घना कोहरा छाए रहने से आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page