Connect with us

गाजीपुर

बिजली चोरी के सात मामले पकड़ाये, एक लाख से अधिक का वसूला राजस्व

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। बिजली विभाग ने बुधवार की सुबह घरेलू विद्युत चेकिंग अभियान चलाकर सात बिजली चोरी के मामले पकड़े। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक लाख पैंसठ हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।

सुबह 5 बजे शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र ने किया। चेकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार, जेई इंद्रजीत पटेल, नोडल अधिकारी मनोज मौर्या, विपिन कुमार, रितेश मौर्या, कौशल राय, सहजाद, जन्नत, और आजाद कुशवाह सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल रहे।

चेकिंग टीम ने कस्बा बाजार और आसपास के मोहल्लों में जाकर बिजली चोरी की जांच की। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोग आनन-फानन में अपने कटिया कनेक्शन उतारते नजर आए।

अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने इन मामलों में तत्काल 1.65 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया। सभी दोषियों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए आगे भी इसी प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page