Connect with us

गाजीपुर

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक ने संगम तट पर किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज/गाजीपुर। महाकुम्भ के दौरान संगमतट पर गत 35 वर्षों से लगातार इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में महाकुम्भ संस्था कोड 1592 के तहत संचालित हो रहा है। शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार एवं जांच नि:शुल्क प्रदान की जा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का आविष्कार 1865 ईस्वी में डॉ. सर काउंट सीजन मैटी ने किया था, जो शुद्ध विषरहित जड़ी बूटियों पर आधारित है। भारत में इसकी शुरुआत 1885 ईस्वी में हुई थी। तब से लेकर अब तक, भारत के विभिन्न प्रदेशों के डॉक्टरों ने इस पद्धति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Loading...

शिविर का समापन 5 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक संगमतट पर आयोजित इलेक्ट्रोहोम्यो महा संगम सेमीनार के रूप में होगा। इस कार्यक्रम में स्नान, ध्यान, इलेक्ट्रो होम्यो परिचर्चा और खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, पद्धति के संचालकों, शिक्षकों, शुभचिंतकों, छात्र-छात्राओं को सेक्टर 19 मुक्तिमार्ग, प्लाट नं. 27 पर सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. प्रमोद शुक्ला (कार्यकारी अध्यक्ष, EHPMPAI), डॉ. अनिल श्रीवास्तव (कार्यकारी महासचिव, EHPMPAI), डॉ. अशोक शुक्ला (Geography अध्यक्ष, उ.प्र. EHPMPAI) और भारतभर के विभिन्न बोर्ड एवं काउंसिल संचालक उपस्थित रहने की संभावना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page