Connect with us

मिर्ज़ापुर

महिला आयोग ने बालिका विद्यालयों का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय देवरी कलां और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवरी कला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय प्रकाश नारायण विद्यालय में भूगोल की शिक्षिका दीपिका पाण्डेय बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाई गईं।

प्रधानाचार्य ऋचा पांडेय ने बताया कि शिक्षिका गंभीर बीमारी के कारण अवकाश पर हैं जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की और पूछा कि उनके विषय को कौन पढ़ा रहा है। जानकारी दी गई कि दूसरे विषय की शिक्षिका को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सब कुछ ठीक लग रहा है और तीन दिन बाद स्थिति पर प्रतिक्रिया देंगी।

इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका में लेखाकार संध्या सिंह अनुपस्थित पाई गईं जबकि 100 छात्राओं में से केवल 28 की उपस्थिति मिली। जब वार्डेन से शिक्षा के अतिरिक्त बच्चों को दी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछा गया तो वे कोई जवाब नहीं दे पाईं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए “गुड टच और बैड टच” की जानकारी दी और बताया कि 1098 नंबर पर कॉल करके मदद ली जा सकती है।

साथ ही सुमंगला योजना के बारे में बताया गया जिसमें दो बेटियों तक वाले परिवारों को 5000 रुपए और विशेष परिस्थितियों में 4000 रुपए प्रति माह की सहायता दी जाती है।निरीक्षण के अंत में महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं के साथ भोजन भी किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, नायब तहसीलदार लालचंद, और खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page