Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में पांच उप जिलाधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदला

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावी संचालन के उद्देश्य से पांच उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) का स्थानांतरण किया है। यह आदेश राजकीय एवं शासकीय कार्यहित में जारी किया गया है।

Loading...
  1. संजय यादव वर्तमान में उप जिलाधिकारी सेवराई थे, अब उन्हें उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  2. लोकेश कुमार – जो अब तक उप जिलाधिकारी न्यायिक, जमानियां के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सेवराई के उप जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
  3. आशुतोष कुमार – उप जिलाधिकारी कासिमाबाद का पद छोड़कर, अब उन्हें उप जिलाधिकारी न्यायिक, मुहम्मदाबाद बनाया गया है।
  4. डा. हर्षिता तिवारी – जो अब तक उप जिलाधिकारी न्यायिक, मुहम्मदाबाद के पद पर कार्यरत थीं, अब उन्हें उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद नियुक्त किया गया है।
  5. मनोज पाठक – वर्तमान में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के पद पर तैनात थे, अब उन्हें उप जिलाधिकारी न्यायिक, जमानियां बनाया गया है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि यह स्थानांतरण जिला प्रशासन के सुचारू संचालन और बेहतर कार्य प्रणाली को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इससे क्षेत्रीय विकास और शासकीय कार्यों में तेजी आएगी। इस फेरबदल को लेकर जिले में चर्चा है कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और सुधार की उम्मीद है। हालांकि, अधिकारियों के नई तैनाती वाले क्षेत्रों में प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर भी नजर रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page