Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर: राशन कालाबाजारी के आरोप में सरकारी दुकान निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान क्षेत्र के दारानगर गांव में सरकारी राशन की दुकान को अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। इस दुकान को अब खुटारी गांव से जोड़ा गया है। जांच में गोदाम से 37 कुंतल राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया जिसके आधार पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम प्रधान सोनू की शिकायत पर राशन वितरण में गड़बड़ी का खुलासा हुआ।

दुकानदार ने लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाया लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया। उपजिलाधिकारी मड़िहान, युगान्तर त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक पुनीत चौरसिया ने जांच की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए।

Loading...

दारानगर गांव में कुल 472 परिवारों के पास राशन कार्ड हैं जिनमें से 105 अंत्योदय और 367 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दुकानदार फरार है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page