Connect with us

मिर्ज़ापुर

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। देवरी कला गांव के राजाराम सोनकर ने मड़िहान थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव निवासी सुभाष मौर्या, जो मिर्जापुर में किराये के मकान में रहता था ने उनसे नौकरी दिलाने का वादा किया। इस बहाने सुभाष ने उनसे आरटीजीएस, गूगल पे, फोन पे और नकद मिलाकर कुल सात लाख चालीस हजार रुपये ले लिए।

नौकरी नहीं मिलने पर जब राजाराम ने दबाव बनाया तो आरोपी किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Loading...

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। हालांकि, क्षेत्र में ठगी के ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अधिकतर मामलों में ठगी का खुलासा नहीं हो पाता जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page