मिर्ज़ापुर
संविधान गौरव अभियान: बाबा साहब के योगदान पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा कचार मिर्जापुर में रविवार को संविधान गौरव अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सभागार कक्ष में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मछली शहर के पूर्व भाजपा सांसद बी.पी. सरोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश कुमार ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बी.पी. सरोज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित कर उन्हें ऐतिहासिक सम्मान प्रदान किया है, जो आज तक किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को मिला है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, नागेश्वर तिवारी, अध्यापक मनोज सिंह, अधिवक्ता प्रणेश प्रताप सिंह, अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन वर्मा सहित अनेक प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी श्री प्रणेश प्रताप सिंह ने दी।
