Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी ने की राजस्व और कर-करेत्तर प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश :

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व संबंधित कार्यों और कर-करेत्तर/स्टाफ मीटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर 29 विभागों की प्रगति का आंकलन किया गया। इनमें से सभी विभागों ने ए प्लस श्रेणी में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना की, वहीं बी और सी श्रेणी में आने वाले विभागों को अगले माह तक प्रदर्शन में सुधार करने का निर्देश दिया।

इन विभागों ने पाया ए प्लस प्रदर्शन:
राइट ऑफ वे, पेट्रोल पंप सत्यापन, फसल अवशेष प्रबंधन योजना, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना सहायता योजना, औषधि विक्रय लाइसेंस, संपत्ति नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भू आवंटन पट्टा डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “अगले माह भी खराब प्रदर्शन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ करें।”

Advertisement

भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश:
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी तहसील में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, “हर तहसील से कम से कम पांच ऐसे मामले चिन्हित करें, जहां गरीबों या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ हो, और संबंधित भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।”

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज आसाराम वर्मा, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी समेत सभी संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page