Connect with us

मिर्ज़ापुर

लालगंज पुलिस ने गो-तस्करी के बड़े प्रयास को किया नाकाम, 48 गोवंश बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे गो-तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत लालगंज पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की। शनिवार तड़के, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो वाहनों से क्रूरता पूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे 48 गोवंशों को मुक्त कराया।

पुलिस ने लालगंज क्षेत्र के बामी मोड़ हाइवे और धसड़ा मोड़ हाइवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रक और एक पिकअप वाहन पकड़े गए। हालांकि, वाहन चालक और अन्य सवार घने कुहासे और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में पाया गया कि ट्रक चालक ने कूटरचित नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। बरामद वाहनों और गोवंशों को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और उप-निरीक्षक विजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मीरजापुर पुलिस ने इस कार्रवाई को गो-तस्करी पर रोकथाम के अभियान की अहम सफलता बताया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों के जरिए जिले में गो-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page