Connect with us

मिर्ज़ापुर

स्वामित्व योजना: सम्पत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 को

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान विकास खंड के पटेहरा कला परिसर में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व विकास खंड अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी और राजस्व विभाग की टीम करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। स्वामित्व योजना के तहत हजारों ग्रामीण भू-सम्पत्ति मालिक बनकर अपने सम्पत्ति कार्ड प्राप्त करेंगे। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जिनके पास अब तक अपनी आवासीय भूमि के स्वामित्व का कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं था।

Loading...

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के स्वामित्व के अभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत, गांवों की आवासीय भूमि की पैमाइश ड्रोन के जरिए की जाती है और स्वामित्व विहीन घरों को योजना में जोड़कर संपत्ति मालिक बनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page