Connect with us

मिर्ज़ापुर

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मीरजापुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान जारी

Published

on

Loading...
Loading...

साइबर अपराधों से बचाव के लिए मीरजापुर पुलिस ने दिया विशेष प्रशिक्षण

मीरजापुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के तहत मीरजापुर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षियों और एंटी रोमियो टीमों ने क्षेत्रीय दौरे कर जागरूकता फैलाई।

पुलिस टीमों ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज और गांवों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। जिनमें प्रमुख जानकारी दी गई –

  1. सरकारी योजनाएं:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

Advertisement

आयुष्मान भारत योजना

महिला शक्ति केंद्र योजना

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना

  1. कानूनी प्रावधान और अधिकार:

बाल विवाह निषेध कानून

पॉक्सो एक्ट

महिला उत्पीड़न रोकथाम

Advertisement
  1. सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर:

1090: वीमेन पावर लाइन

181: महिला हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1930: साइबर हेल्पलाइन

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के सुरक्षित उपयोग के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया। साइबर अपराधों से बचने और “डिजिटल अरेस्ट” के बारे में जानकारी साझा की गई। इसके अलावा, बच्चों को “गुड टच और बैड टच” के बारे में जानकारी देकर उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में अभिभावकों या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page