मिर्ज़ापुर
महाकुंभ 2025: मिर्जापुर के टेट पास शिक्षामित्र करेंगे निःशुल्क सेवा
मड़िहान (मिर्जापुर)। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन, महाकुंभ 2025 में उत्तर प्रदेश के टेट/सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र निःशुल्क सेवा प्रदान करेंगे। इस संबंध में शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति, मिर्जापुर की कार्यकारिणी की बैठक सक्तेशगढ़ में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की सहायता और सेवा के लिए संगठन के सदस्य निःस्वार्थ भाव से काम करेंगे। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश का गौरव है और मिर्जापुर के शिक्षामित्र अपनी निष्काम सेवा के माध्यम से इसमें योगदान देंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री रोहतेश यादव, संदीप कुमार सिंह, राजकुमार प्रजापति, अशोक पाल, शांति देवी, पूनम सिंह, शर्मिला सिंह, चिंतामणि यादव, रामचंद्र यादव, लाल बिहारी यादव, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राजेश सिंह, रंजीत बिंद, रमेश चंद्र यादव, श्याम बिहारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित थे।
