गाजीपुर
चोरी की छः मोटरसाइकिल बरामद, अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भदौरा दिलदारनगर बार्डर स्थित फरीदपुर पुलिया के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 6 चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
Loading...
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम सुल्तान अंसारी (उम्र 24 वर्ष), पुत्र इमामूद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम उसिया (सतिनरवा मुहल्ला), थाना दिलदारनगर, गाजीपुर और लालू कुमार (उम्र 20 वर्ष), पुत्र सुब्बा राम, निवासी ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला, हरिजन बस्ती, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर है।
Continue Reading
