Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद गाजीपुर के समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति 5 के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे क्रियाशील योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

इस विशेष अभियान में महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके और उनका सुरक्षा अधिकार सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति सजग किया गया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों से अवगत कराया और पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता एवं सेवाओं की जानकारी दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page