Connect with us

गाजीपुर

छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में किशोर पर मुकदमा दर्ज

Published

on

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव का ही एक नाबालिक किशोर द्वारा छेड़खानी करने का समाचार मिला है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बुधवार को छेड़खानी तथा पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा लिखकर आरोपित किशोर को गिरफ्तार करके हुए विधिक कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता द्वारा थाना में दी गयी तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा खिचड़ी खाकर एक छोटे लड़के के साथ जा रही थी। इसी बीच गांव का ही एक लड़का छोटे लड़के को मोबाइल फोन देकर किशोरी को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी की चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख किशोर हड़बड़ाहट में तुरंत वहां से भाग निकला।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि थाना में नामजद तहरीर देने पर बुधवार को लड़के के विरुद्ध छेड़खानी तथा पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके नाबालिक लड़के को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी है। जिसकी तफ्तीश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa